अम्बिकापुर /प्राकृतिक आपदा से बाचव हेतु जिले में आपदा प्रबंधन जिला एवं तहसील स्तर पर 1 जून 2021 से 24 घंटा कार्य करने हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित जा चुका है, जिससे कि जिले में आपदा आने पर राहत व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्था हेतु आम नागरिक कन्ट्रोल रूम से सम्पर्क कर सहायता प्रदान कर सकें। जिला कन्ट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 07774-222414 एवं 222722 है।जारी आदेशानुसार जिला नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री अनमोल विवेक टोप्पो तथा सहायक नोडल अधिकारी सहायक अधीक्षक श्री गोकूल प्रसाद दिनकर को बनाया गया है। इसी प्रकार तहसील उदयपुर का कन्ट्रोल रूम दूरभाष नम्बर 7879289264 है जिसका नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार श्री शिवनारायण राठिया, तहसील लखनपुर का कन्ट्रोल रूम दूरभाष नम्बर 7747828488 है, जिसका नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार सुश्री श्रुति धु्रव, तहसील बतौली का कन्ट्रोल रूम दूरभाष नम्बर 8770918758 है, जिसका नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार श्री वेदराम चतुर्वेदी, तहसील मैनपाट का कन्ट्रोल रूम दूरभाष नम्बर 9644214629 है, जिसका नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार श्री अमरनाथ श्याम, तहसील सीतापुर का कन्ट्रोल रूम दूरभाष नम्बर 7587168979 है। जिसका नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार श्री प्रमोद कुमार देवहरे, तहसील लुण्ड्रा का कन्ट्रोल रूम दूरभाष नम्बर 9575951209 है, जिसका नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार श्री मुखदेव यादव, तहसील दरिमा का कन्ट्रोल रूम दूरभाष नम्बर 7000784144 है, जिसका नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार श्री संजीत पाण्डेय तथा तहसील अम्बिकापुर का कन्ट्रोल रूम दूरभाष नम्बर 8770883650 हे, जिसका नोडल अधिकारी तहसीलदार नजूल श्री मनीष सूर्यवंशी को बनया गया है।