अम्बिकापुर / मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया है कि 5 दिन की हॉस्पिटालाईजेशन तथा लक्षण रहित पाए जाने पर 4 कोरोना संक्रमितों को 30 मई को डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में 30 मई की स्थिति में 149 मरीज भर्ती हैं जिनका ईलाज जारी है।कोविड-19 अस्पताल में 24 मरीज आइसीयू में, 14 एचडीयू में, ऑक्सीजन के साथ वार्ड में 85 तथा ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ वार्ड में 26 मरीज भर्ती है। चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा मरीजों की सतत् निगरानी कर उपचार किया जा रहा है। मरीजों का बीपी, पल्स, ऑक्सीजन सेचूरेशन एवं अन्य वाईटल्स सामान्य है।
29 मई को भर्ती दरिमा निवासी 25 वर्षीय महिला ने भर्ती के दिन ही सायंकाल मे सामान्य प्रसव से एक बालिका को जन्म दिया। महिला स्वस्थ है और नवजात को एसएनसीयू में भर्ती कराया गया है।