samvaad
छत्तीसगढ़

ज्यादा भीड़ वाले दुकानो में साप्ताहिक कोरोना जांच के लिए बनेगा रोस्टर कलेक्टर ने ऑनलाइन बैठक में दिए निर्देश

 अम्बिकापुर /कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने शनिवार को कोरोना निगरानी दलों की ऑनलाइन बैठक में कोरोना की दैनिक स्थिति की समीक्षा की । उन्होंने  प्रतिबन्ध समाप्त होने के बाद ज्यादा भीड़ बढ़ने से कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए निगम अंतर्गत  ज्यादा भीड़ वाले दुकान तथा सब्जी, फल,अंडा, मछली, मटन विक्रेताओं तथा ठेला वालो का कोरोना जांच कराने के लिए साप्ताहिक रोस्टर तैयार करने के निर्देश निगम आयुक्त और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो को दिए।

कलेक्टर ने कहा कि छोटे और ओपन दुकान के अलावा बड़े दुकान जिनमे अधिक भीड़ हो रही है उनके दुकान संचालक,डिलीवरी बॉय तथा अन्य कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराना जरूरी है।उन्होंने कहा कि किस दिन किस क्षेत्र में कोरोना जांच हेतु सैम्पलिंग करना है उसके लिए रोस्टर तैयार करें ताकि संबंधित क्षेत्र में लोगो को पहले से ही जानकारी रहे और सैंपलिंग में कोई दिक्कत न हो। सैंपलिंग के लिए पूरे शहरी क्षेत्र में टेस्टिंग कैम्प लगाएं। कलेक्टर ने कहा कि 45 प्लस के ऐसे दुकान संचालक जिन्होंने अब तक टीका नही लगवाया है उन्हें नजदीकी केंद्र में लेजाकर टीका लगवाएं। टीकाकरण में यह भी ध्यान रखें कि वायल का नुकसान न हो।
कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रो में टीकाकरण की समीक्षा करते हुए जिन गांवों में कम टीकाकरण हुआ है वहां लोगो को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे भी जनजातीय और सुदूर गांव है जहां काफी संख्या में लोगों ने टीका लगवाया है जो दर्शाता है कि यदि लोगो को प्रोत्साहित किया जाय तो उनमें झिझक दूर होगी। इस दौरान उन्होंने लुण्ड्रा जनपद के सेक्टर अधिकारियो से प्रत्येक सेक्टर के गांव में कोरोना पॉजिटिव केस की जानकारी ली और संक्रमण पर नियंत्रण के लिए मरीजो पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत के सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह, सहायक कलेक्टर सुश्री श्वेता सुमन, एसडीएमए सीएमएचओ, जनपद सीईओ सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और सेक्टर अधिकारी ऑनलाईन जुड़े थे।

Leave a Reply