अम्बिकापुर जिले में स्थित सभी केंद्रीय, शासकीय, सार्वजनिक उपक्रम, अर्धशासकीय एवं निजी कार्यालय 27 मई से 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ अपने निर्धारित समय पर खुलेंगें। इस संबंध में कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि कार्यालयों को अपनी निर्धारित क्षमता के 50 प्रतिशत कर्मचारियों के चक्रानुक्रम में उपस्थिति तथा अधिकारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति की अनुमति होगी। कार्यालय केवल अपने कार्यालयीन कार्य संपादित करेंगे तथा आमजनता का प्रवेश प्रतिबंधित होगा।उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के द्वारा सम्पूर्ण जिले को 31 मई तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है जिससे व्यावसायिक गतिविधियो सहित अधिकांश कार्यालय बंद है।
समाचार क्रमांक 799/2021 —### —
समाचार
कोरोना को शिकस्त देकर 9 व्यक्ति लौटे घर
कोविड अस्पताल में 151 कोरोना मरीजों का इलाज जारी
अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया है कि 5 दिन की हॉस्पिटालाईजेशन तथा लक्षण रहित पाए जाने पर 9 कोरोना संक्रमितों को 26 मई को डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में 26 मई की स्थिति में 151 मरीज भर्ती हैं जिनका ईलाज जारी है।कोविड.19 अस्पताल में 26 मरीज आइसीयू में,15 एचडीयू में, ऑक्सीजन के साथ वार्ड में 85 तथा ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ वार्ड में 25 मरीज भर्ती है। चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा मरीजों की सतत् निगरानी कर उपचार किया जा रहा है। मरीजों का बीपीए पल्स, ऑक्सीजन सेचूरेशन एवं अन्य वाईटल्स सामान्य है।