छत्तीसगढ़

मनरेगा श्रमिक जलसंचय की शपथ ले निर्माण कार्य में जुटे 36 हजार मनरेगा श्रमिक कर रहे 957 निर्माण कार्य

अम्बिकापुर / कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह के नेतृत्व में जिले में जल संरक्षण के कार्य मनरेगा के माध्यम से तेजी के किये जा रहे हैं।जिले के सभी मनरेगा कार्यस्थल में श्रमिकों के द्वारा वर्षा तथा भूमिगत जल के संचय के लिए शपथ लेकर डबरी, कुंआ, डेम आदि जलसंचय के निर्माण में जुट गए है ।इस वर्ष मनरेगा कार्यक्रम का थीम “कैच द रेनः जहां भी, जब भी संभव हो वर्षा के जल का संग्रह करेंष् है । इससे लोगों में जल संग्रह के प्रति जागरूकता का प्रसार होगा। प्रशासनिक अमला जल बचाने के लिये अपने स्तर पर हर संभव प्रयास कर रही है। बरसात से पहले सभी प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण करने के प्रयास जारी है। कार्यस्थल में सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क पहनने का पालन कर कार्य किये जा रहे हैं।
वर्तमान में सरगुजा जिले के सभी 439 ग्राम पंचायतों में से कुल 389 ग्राम पंचायतों में कुल 36 हजार 455 श्रमिक कार्यरत हैं तथा 957 कार्य चल रहे हैं। इसमें मुख्यतः जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के कार्य जैसे निजी भूमि में डबरी निर्माण 509 कार्य,नहर मरम्मत कार्य 14, नवीन तालाब एवं तालाब गहरीकरण के कार्य 62,निजी भूमि मे कूप निर्माण कार्य 25 ,बोल्डर चेक डेम निर्माण कार्य 43 सहित अन्य कार्य प्रगतिरत हैं। जिले के सभी मनरेगा कार्यस्थलों पर बारिश के जल संचय के लिए मनरेगा श्रमिक शपथ ले रहे हैं। वे सभी मिलकर आने वाले वर्षाकाल में जल की प्रत्येक बूंद को संचित करने के लिए प्रयास करेंगे। इसके साथ ही पानी के महत्व से अवगत कराते हुए अपने आस -पास के सभी आम जनों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित भी करेंगे।

Leave a Reply