samvaad
छत्तीसगढ़

कलेक्टर व एसपी ने सेंट्रलाइज मॉनिटरिंग सिस्टम का किया अवलोकन कोविड वार्ड के सभी सीसीटीवी कैमरो को सक्रिय रखने के निर्देश

 अम्बिकापुर 14 मई 2021/कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक श्री टी आर कोशिमा ने शुक्रवार को  डाटा सेंटर स्थित सेंट्रलाइज मॉनीटिरिंग सिस्टम का अवलोकन किया।  कलेक्टर ने कोविड वार्ड की व्यवस्था और मरीजो की जानकारी लेने के लिए सीसीटीवी कैमरों से जायजा लिया। इस दौरान कुछ सीसीटीवी  कैमरे काम नहीं कर रहे थे । इस पर कलेक्टर ने कहा कि नही चल रहे कैमरों को ठीक कराएं । सभी सीसीटीवी कैमरे विधिवत चलते रहना चाहिए। उन्होंने इस दौरान कोविड वार्ड के वार्ड बॉय से फोन पर कुछ मरीजो से बात कराने कहा। कलेक्टर ने मरीजो से वार्ड में  साफ सफाई, डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति, भोजन, पानी, दवाई आदि की उपलब्धता के साथ ही उनका हाल .चाल पूछा। मरीजो ने बताया कि साफ. सफाई अच्छी है और समय पर नाश्ता-भोजन मिल जाता है। कर्मचारी भी  वार्ड में रहते हैं।

Leave a Reply