samvaad
छत्तीसगढ़

लखनपुर विकासखंड में 63 कोरोना संक्रमित मरीज की हुई पहचान नोडल अधिकारी ने दी जानकारी

महफूज हैदर लखनपुर —स्वास्थ्य अमला के द्वारा लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभिन्न स्थानों में 4 मई मंगलवार को 137 लोगों का कोरोना जांच किया गया। जांच उपरांत 63 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट तथा 74 लोगों की नेगेटिव रिपोर्ट आई प्राप्त जानकारी के मुताबिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 137 लोगों का एंटीजन मेथड से सैंपल लिया गया। स्वास्थ्य अमला के द्वारा संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट करके दवा का वितरण शुरू किया गया। जांच के लिए जिला मुख्यालय अंबिकापुर भेजा गया था। उक्त जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ विनोद भार्गव के द्वारा दी गई है।

Leave a Reply