छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने किया सेंट्रलाइज मॉनिटरिंग सिस्टम का निरीक्षण मरीज के परिजनों के लिये पृथक हेल्पलाइन नम्बर जारी करने के निर्देश

अम्बिकापुर 25 अप्रैल 2021/ कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने रविवार सायंकाल में डाटा सेंटर स्थित सेंट्रलाइज मॉनिटरिंग सिस्टम का निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड वार्ड में भर्ती मरीजो के बारे में उनके परिजन जानकारी हासिल कर सके इसके लिए अलग 24×7 हेल्पलाइन नंबर जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने स्वयं वार्ड में डॉक्टर, स्टाफ नर्स सहित अन्य स्टाफ की उपस्थिति ली। वार्ड में स्टाफ नर्स ललिता बारगाह, ज्योति यादव, तथा रूबी के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वार्डो में स्टाफ की कमी न हो यदि कोई स्टाफ नर्स अनुपस्थित है तो रिजर्व लिस्ट से तत्काल ड्यूटी लगाएं।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान आईसीयू तथा एचडीयू का भी सीसीटीवी के माध्यम से अवलोकन किया । वार्डो में वार्डब्यॉय की कम मौजूदगी दिखने पर उन्होंने चतुर्थ श्रेणी के स्टाफ की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये।उन्होंने कहा कि सभी वार्डो में डॉक्टर और नर्स नियमित रूप से उपस्थित रहें।
उल्लेखनीय है कि कोविड वार्ड की निगरानी के लिए वहां के सीसीसीटीवी कैमरों को सेंट्रलाइज मॉनिटरिंग सिस्टम से जोडकर पुख्ता निगरानी की जा रही है।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply