लखनपुर- आदि शक्ति मां दुर्गा के स्वरूपों का पूजा अनुष्ठान किये जाने का महापर्व चैत्र नवरात्र नौवीं तिथि बुधवार को विशेष हवन पूजन के साथ सम्पन्न हुई। नगर के प्राचीन देवी महामाया मंदिर भवानी मंदिर ग्राम जेजगा स्थित माता रामपुरहीन शक्ति पीठ सहित अन्य दूसरे देवी मंदिरों में मां दुर्गा के नौ रूपों शैलपुत्री ब्रह्मचारिणी ,चंद्रघंटा कूष्मांडा, स्कंदमाता कात्यायनी, कालरात्रि महागौरी ,और सिद्धिदात्री का पूजा अनुष्ठान नौ दिनों तक क्रम से श्रद्धालू माता भक्तो द्वारा की गई साथ ही ग्रामीण अंचलों में जवारा बोकर जगराता करने वाले माता भक्तो ने लाकडाउन नियमों का पालन करते हुए नौवमी तिथि को अपने अपने घरों में पंडित पुजारियों ने मंदिरों में पूर्णाहुति उपरांत चैत्र नवरात्र का विधिवत विसर्जन किया। इसके अलावा शक्ति पीठों में प्रज्वलित दीप कलशों का भी विसर्जन किया गया । इस तरह से चैत्र मास के शुक्ल प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक मनाये जाने वाला चैत्र नवरात्र पाबंदियों के बीच सम्पन्न हुई। इसी कड़ी में नगर के प्राचीन ठाकुर बाड़ी (राममंदिर) में नियम के दायरे में रहते हुए सिर्फ पंडित पुजारियों ने परम्परागत रामनवमी के अवसर पर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया। विडम्बना है कि कोरोनाकाल के वजह से कोई भक्ति कार्यक्रम का आयोजन नहीं हुआ। चैत्र नवरात्र एवं भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव सादगी एवं सरल तरीके से लाकडाउन नियम का पालन करते हुए मनाया गया।