samvaad
छत्तीसगढ़

लखनपुर क्षेत्र में मिले बुधवार को 15 कोरोना संक्रमित मरीज। नोडल अधिकारी ने दी जानकारी

महफूज हेदर लखनपुर स्वास्थ्य अमला के द्वारा लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित विभिन्न स्थानों में 21 अप्रैल दिन बुधवार को स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा 153 लोगों का कोरोना जांच किया गया । जांच उपरांत 15 लोगों का कोरोना (पॉजिटिव) संक्रमित मरीज पाए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 84 लोगों का एंटीजन मेथड से सैंपल लिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबित कोरोना संक्रमित मरीज – लखनपुर के वार्ड क्रमांक 12 में 2, बंधा में 2, राजाकटेल में 2, गणेशपुर में 1, चुकनडांड में 1, उमरोली में 1,आंधला में 1,अमलभिट्टी में 1, रजपुरीकला में 1, लोसांगी में 1,तुंगुरी में 1,लटोरी में 1,
संक्रमित मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य अमला के द्वारा सभी कोरोना संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट कर दवा वितरण शुरू किया गया।
स्वास्थ्य अमला के द्वारा 69 अन्य दूसरे लोगों को आरटी पीसीआर ट्रु नॉट मेथड से सैंपल लेकर जांच के लिए जिला मुख्यालय अंबिकापुर भेजा गया है।

उक्त जानकारी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कोविड-19 नोडल अधिकारी विनोद भार्गव के द्वारा दी गई है ।

Leave a Reply