samvaad
छत्तीसगढ़

कोविड वार्ड में गूंजी किलकारी कोरोना संक्रमित महिला ने स्वस्थ्य पुत्री को दिया जन्म

अम्बिकापुर 19 अप्रैल 2021/ मेडिकल कालेज स्थित कोविड वार्ड में रविवार-सोमवार के दरम्यानी रात्रि में कोरोना संक्रमित महिला ने एक स्वस्थ पुत्री को जन्म दिया।
मेडिकल कॉलेज से प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के कोरोना संक्रमित महिला डिलीवरी हेतु रिफर होकर रविवार रात्रि में मेडिकल कॉलेज आयी। यहां चिकित्सकों की निगरानी में रात्रि में ही सामान्य प्रसव से महिला ने एक स्वस्थ पुत्री को जन्म दिया। शिशु को एसएनसीयू में बेहतर देख-भाल हेतु रखा गया है।

मोहल्ले में पहुंचकर एमएमयू के द्वारा 599 लोगों का किया गया टीकाकरण

अम्बिकापुर 19 अप्रैल 2021/ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में जाकर अब तक 599 लोगों का टीकाकरण किया गया है।
कोरोना महामारी से बचाव के लिए जिले के 45 वर्ष से अधिक आयु के लोग टीकाकरण केंद्र पहुंचकर टीका लगवा रहे है। वही विगत 14 अप्रैल 2021 से 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट के द्वारा अलग अलग मोहल्लों में जाकर लोगों को टीका लगाने के साथ प्रोत्साहित भी कर रहे है। इससे लोगों को घर के पास टीका लगवाने में सहूलियत भी हो रही है।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में नगर निगम अम्बिकापुर क्षेत्र में करीब 22 टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा सभी पात्र लोगों से अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराने लगातार अपील की जा रही है और लोग उत्साह से टीका लगवा भी रहे है।

Leave a Reply