samvaad
छत्तीसगढ़

कोरोना को शिकस्त देकर 15 व्यक्ति लौटे घर कोविड अस्पताल में 91 कोरोना संक्रमित मरीजों का ईलाज जारी

अम्बिकापुर / मेडिकल काॅलेज के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया है कि 5 दिन की हाॅस्पिटालाईजेशन तथा लक्षण रहित पाए जाने पर 15 मरीजों को 15 अप्रैल को डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में 15 अप्रैल की स्थिति में 91 मरीज भर्ती हैं जिनका ईलाज जारी है।
कोविड-19 अस्पताल में 07 मरीज आइसीयू में, 12 एचडीयू में, ऑक्सीजन के साथ 64 तथा बिना ऑक्सीजन के साथ 10 मरीज भर्ती है। चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा मरीजों की सतत् निगरानी कर उपचार किया जा रहा है। मरीजों का बी.पी.पल्स. एवं ऑक्सीजन सेचूरेशन एवं अन्य वाईटल्स सामान्य है।

Leave a Reply