लखनपुर
कोरोना के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए
जिला प्रशासन द्वारा 13 से 23 अप्रेल तक लगाये जाने वाले लाकडाउन फरमान के बाद आज दूसरे दिन भी नगर लखनपुर-के सभी वार्डों में व्यवसायिक प्रतिष्ठान दैनिक व साप्ताहिक बाजार बंद रहे। वहीं चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन देवी मंदिरों में भी श्रद्धालू माता भक्तो का आवाजाही बंद रहा पूजा-अर्चना प्रज्वलित मनोकामना अखंड दीप कलशों की देखरेख फकत पंडित पुजारियों के द्वारा ही सादगी पूर्ण तरीके से किया जा रहा है और आगामी आठ दिनों तक किया जाता रहेगा ।इक्का दुक्का माता भक्तो ने देवी मंदिर पहुंच बाहर से ही श्रद्धा सुमन अर्पित कर मत्था टेका आगे भी सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। कोरोना के भयावहता को लेकर शासन प्रशासन द्वारा किये गये लाकडाउन ऐलान के बाद नियम का एहतराम करते हुए और खुद की बेहतरी के लिहाज से लोगों ने अपने घरों में ही रहकर देवी माता का पूजा-अर्चना करना आरंभ कर दिया है। रामगढ़ एवं रामपुर हीन शक्ति पीठ में प्रत्येक वर्ष लगने वाली मेला आयोजन पर प्रशासकीय प्रतिबंध लगने कारण श्रद्धालूओं एवं मेला दुकानदारों में काफी मायूसी छाई हुई है। वहीं नगर में लाकडाऊन नियम का सख्ती से पालन कराने राजस्व, पुलिस, एवं नगर पंचायत की टीम चौक चौराहों में तैनात नज़र आने लगे हैं। लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने तथा ख़ास जरूरी कार्य से ही बाहर निकलने अपील की जा रही हैं। बाद इसके कोविड19 नियमके दायरे से बाहर नगर के कुछ एकाध वार्डो में सामाजिक दूरी ,फेसमास्क लगाने जैसे नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।मजमा लगाये देखे जा रहे हैं। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई का कोई कारगर असर बेशउरो के उपर होता नजर नहीं आ रहा है। ऐसे कुछ वार्डों में वार्ड वासियों ने उदंड लोगों पर वैधानिक कार्यवाही करने नगर प्रशासन से गुजारिश की है।
Leave a reply