samvaad
छत्तीसगढ़

नगर निगम अम्बिकापुर में प्रशासनिक सुविधा के लिए बनाया गया 7 जोन अत्यावश्यक सेवा हेतु अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी

अम्बिकापुर / कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के द्वारा कोरोना संक्रमण के प्रसार के रोकथाम एवं चेन को तोड़ने 13 अप्रैल प्रातः 6 बजे से 23 अप्रैल रात्रि 12 बजे तक सम्पूर्ण सरगुजा जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। अम्बिकापुर पालिक निगम क्षेत्र को प्रशासनिक दृष्टिकोण से 7 जोन में बांटकर अत्यावश्यक सेवा उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
जारी आदेशानुसार वार्ड क्रमांक 1,2,3,4,5,6,7,8,9,10 के लिए नगर पालिक निगम के उप अभियंता श्री दुष्यंत बजाज मोबाईल नंबर 9425254036 को जोन क्रमांक 1 का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 11,12,13,14,47,48 के लिए नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के सहायक अभियंता श्री संतोष कुमार रवि मोबाईल नंबर 9926560350 को जोन क्रमांक 2 का, वार्ड क्रमांक 6,15,16,17,18,19,26,27 के लिए नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के सहायक अभियंता श्री राजेश राम मोबाईल नंबर 9406030050 को जोन क्रमांक 3 का, वार्ड क्रमांक 20,21,22,23,28,29,40,41 के लिए नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के उप अभियंता श्री सतीश रवि मोबाईल नंबर 9009997909 को जोन क्रमांक 4 का, वार्ड क्रमांक 24,25,31,32,33,34 के लिए भू-अभिलेख अधीक्षक श्री अमित कुमार मोबाईल नंबर 8770966023 को जोन क्रमांक 5 का, वार्ड क्रमांक 42,43,44,45,46 के लिए सहायक भू-अभिलेख अधीक्षक श्री पी.आर. अनन्त मोबाईल नंबर 9425571320 को जोन क्रमांक 6 का, वार्ड क्रमांक 30,35,36,37,38,39 के लिए सहायक भू-अभिलेख अधीक्षक श्री जी.पी. दिनकर मोबाईल नंबर 9131485137 को जोन क्रमांक 7 में निवासरत व्यक्तियों को अत्यावश्यक सेवा उपलब्ध कराने के लिए ड्यूटी लगाई गई है।

Leave a Reply