अम्बिकापुर / जिले में नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने तथा इस पर नियंत्रण हेतु जारी प्रतिबंधात्मक आदेश के परिपालन में जिले में संचालित समस्त मदिरा दुकानें 13 अप्रैल 2021 से 23 अप्रैल 2021 तक बंद रहेंगी। जिला आबकारी अधिकारी द्वारा इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।