samvaad
छत्तीसगढ़

कला केन्द्र मैदान में चलाया गया तम्बाकू मुक्त सरगुजा अभियान

अम्बिकापुर 11 अप्रैल 2021/कलेक्टर सरगुजा श्री संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन मे तम्बाकू निषेध समिति, जन शिक्षण संस्थान सरगुजा, साक्षरता सरगुजा व सरगुजा तीरंदाजी संघ के द्वारा रविवार को संयुक्त रुप से कला केन्द्र मैदान मे विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया गया।
जागरूकता अभियान के दौरान कला केन्द्र मैदान में आने वाले सभी लोगों का हाथ सेनेटाईज कराते हुए सही तरीके से मास्क पहनने, सोशल डिस्टेन्सिग का पालन करने व स्वयं तथा परिवार को सुरक्षित रखने की बात बताई गई। इसके साथ ही निःशुल्क मास्क वितरण तथा कोरोना से बचाव हेतु सांकेतिक रूप से कोरोना का मुखौटा पहनकर भी जागरुक किया गया।
विशेष जागरूकता अभियान में आवश्यक समझाईश देते हुए सभी सब्जी दुकान मे तम्बाकू निषेध जागरुकता से संबंधित पोस्टर चस्पा किया जाकर तम्बाकू एवं तम्बाकू उत्पाद से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दिया गया। सरगुजा तीरंदाजी संघ के सदस्यों ने हाथ मे तख्ती लेकर तम्बाकू उत्पाद से दूर रहने की अपील की।
उल्लेखनीय है कि जन शिक्षण संस्थान सरगुजा व साक्षरता समिति द्वारा तम्बाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम गांधीनगरए फुन्दुरडिहारी, चैपाटी, नावापारा, गांधी चैक, घड़ी चैक, बस स्टैण्ड सहित अम्बिकापुर के कई वार्डों मे संचालित किया गया। जन शिक्षण संस्थान द्वारा निःशुल्क मास्क वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर जिला तम्बाकू निषेध समिति के नोडल अधिकारी डाॅ. शैलेन्द्र गुप्ता, जन शिक्षण संस्थान के निर्देशक श्री एम सिद्दीकी, जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता सरगुजा श्री गिरीश गुप्ता, तीरंदाजी संघ के सचिव श्री राहुल सोनकर सहित सरगुजा तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी उपस्थित

Leave a Reply