छत्तीसगढ़

कोरोना से उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने सामाजिक संगठन उदारता से करें मदद- श्री बघेल

मुख्यमंत्री ने कोविड से उत्पन्न परिस्थितियों के संबंध में समाज प्रमुखों से वीडियो कांफ्रेन्सिंग से की संवाद

अम्बिकाप/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से कोविड-19 से प्रदेश में उत्पन्न परिस्थितियों के संबंध में समाज प्रमुखों से संभाग मुख्यालयों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। बैठक में गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चैबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, महिला एवँ बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह, आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, लोक स्वास्थ्य एवँ यांत्रिकी मंत्री श्री गुरु रुद्र कुमार एवँ राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री राजेश तिवारी, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणुजी. पिल्ले, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, संचालक स्वास्थ्य मिशन डॉ. प्रियंका शुक्ला उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना का संक्रमण जिस तेजी से बढ़ रही है उसे देखते हुए प्रतिबंधों में सख्ती लाना जरूरी हो गया है। पिछले बार के लॉकडाउन के दौरान जिस प्रकार से सामाजिक संगठनों ने आर्थिक और भौतिक रूप से लोगों की मदद की थी उसी उदार मन से जरूरतमंदों की मदद फिर से करनी होगी। उन्होंने कहा कि कोरोना का टीकाकरण तेजी से किया जा रहा है। सभी पात्र लोग टीकाकरण जरूर कराये। कोविड-19 के जांच के साथ ही बाहर निकलने पर मास्क पहनना, शारीरिक दूरी बनाए रखना तथा हाथ को बार-बार धोना न भूलें। इस बात का जोर शोर से प्रचारित कर लोगो को जागरूक करें। हम सबको एकजुट होकर कोरोना से डट कर मुकाबला करना है। मुख्यमंत्री ने अस्पतालों एवं कोविड केयर सेन्टर्स में ऑक्सीजन सुविधा वाले बिस्तरों की संख्या बढ़ाने तथा लॉकडाउन वाले क्षेत्रों में जरूरतमंदों को भोजन एवं अन्य सुविधाएं मुहैया कराने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कोरोना संक्रमण की गंभीरता के हिसाब से मरीजों को अस्पताल में बिस्तर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया निर्धारित करें। उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी सिफारिश या दबाव के आधार पर बिस्तर न उपलब्ध कराये जाए। इससे केवल जरूरतमंद मरीजों को ही बिस्तर उपलब्ध हो सकेंगे और अनावश्यक रूप से कोई बिस्तर नहीं ले सकेगा। श्री बघेल ने कहा कि ऑक्सीजन वाले बिस्तर और वेंटिलेटर तक इसकी वास्तविक जरूरत वाले मरीजों की पहुंच सुनिश्चित करें। ऐसे मरीज जिन्हें ऑक्सीजन सुविधा की आवश्यकता नहीं है उन्हें कोविड केयर सेंटर्स या सामान्य बिस्तरों पर भर्ती कर इलाज उपलब्ध कराएं।
संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर स्थित लोकसेवा केंद्र से वीडियो कोंफ्रंसिंग के जरिये कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा, जिला पंचायत के सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह सहित विभिन्न समाजो के प्रमुख जुड़े हुए थे।

Leave a Reply