अम्बिकापुर / कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार कोविड-19 के मरीजों के उपचार हेतु जिले के 5 निजी अस्पतालों में 144 बेड आरक्षित किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. पीएस सिसादिया ने बताया है कि होलीक्राॅस हाॅस्पिटल अम्बिकापुर में आईसीयू बेड 06, आॅक्सीजन बेड 08, जनरल बेड 36, कुल बेड संख्या 50, जीवन ज्योति हाॅस्पिटल अम्बिकापुर आईसीयू बेड 14, आॅक्सीजन बेड 36, कुल बेड संख्या 50, के.डी. हाॅस्पिटल एवं रिसर्च सेन्टर अम्बिकापुर आईसीयू बेड 04, आॅक्सीजन बेड 10, कुल बेड संख्या 14 लाईफ लाईन हाॅस्पिटल अम्बिकापुर आईसीयू बेड 08, आॅक्सीजन बेड 12, कुल बेड संख्या 20 तथा माता राजरानी मेमोरियल हाॅस्पिटल अम्बिकापुर आॅक्सीजन बेड 10, कुल बेड संख्या 10 है।