अम्बिकापुर कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के द्वारा कोविड 19 को दृष्टिगत रखते हुए जिले में बेहतर क्रियावन तथा टीकाकरण के कार्य को प्रभावी रूप से संचालित करने हेतु आयुक्त नगर पालिक निगम अम्बिकापुर श्री प्रभाकर पाण्डेय को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी के द्वारा मेडिकल काॅलेज अम्बिकापुर एवं जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित किया जाएगा।