samvaad
छत्तीसगढ़

तम्बाकू का सेवन कर सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से फैल सकता है कोरोना वायरस

अम्बिकापुर / कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में जिले में तम्बाकू मुक्त सरगुजा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अभियान के जिला नोडल अधिकारी डॉ शैलेन्द्र गुप्ता ने बताया कि तम्बाकू का सेवन कर सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से कोरोना वायरस फैल सकता है। उन्होंने बताया कि स्मोकलेस टोबैको उत्पाद जैसे गुड़ाखु, खैनी आदि लार को बढ़ाते हंै जिससे थूकने की तीव्र ईच्छा होती है। सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से कोविड 19 वायरस फैल सकता है। कोरोना महामारी संकट के दौर में लोगों को तम्बाकू का सेवन तथा सार्वजनिक स्थानों पर थूकने में परहेज करना चाहिए।

Leave a Reply