samvaad
छत्तीसगढ़

कोरोना को शिकस्त देकर 3 व्यक्ति लौटे घर

कोविड अस्पताल में 37 कोरोना संक्रमित मरीजों का ईलाज जारी

अम्बिकापुर मेडिकल काॅलेज के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया है कि 5 दिन की हाॅस्पिटालाईजेशन तथा लक्षण रहित पाए जाने पर 03 पुरूष मरीजों को 1 अप्रैल को डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में 1 अप्रैल की स्थिति में 37 मरीज भर्ती हैं जिनका ईलाज जारी है।
कोविड-19 वार्ड में 23 मरीज सिम्पटोमैटिक, 04 मरीज आईसीयू में, 08 मरीज को उच्च रक्तचाप, 03 मरीज को मधुमेह एवं रक्तचाप, 04 मरीजों को मधुमेह तथा 11 मरीजों को ऑक्सीजन दिया जा रहा है। चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा मरीजों की सतत निगरानी कर उपचार किया जा रहा है। मरीजों का बी.पी.पल्स. एवं ऑक्सीजन सेचुरेशन एवं अन्य वाईटल्स सामान्य है।

Leave a Reply