अम्बिकापुर / कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री संजीव कुमार झा के द्वारा सरगुजा जिले में कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए 16 कांटेक्ट ट्रेसिंग दल का गठन किया गया है। कोविड-19 के प्रसार तथा रोकथाम के नियंत्रण हेतु कांटेक्ट ट्रेसिंग कार्य के लिए 16 पर्यवेक्षण अधिकारी एवं 48 सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक दल में 1 पर्यवेक्षण अधिकारी तथा 3 सदस्यों को रखा गया है।
जारी आदेशानुसार वार्ड क्र. 1, 2 और 3 में पर्यवेक्षण अधिकारी श्री रामनाथ राम की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह से वार्ड क्र. 4, 5 और 6 में पर्यवेक्षण अधिकारी श्री अनिल मिश्रा, वार्ड क्र. 7, 8 और 9 में पर्यवेक्षण अधिकारी यशोदा यादव, वार्ड क्र. 10, 11 और 12 में पर्यवेक्षण अधिकारी श्री राघवेन्द्र तिवारी, वार्ड क्र. 13, 14 और 15 में पर्यवेक्षण अधिकारी श्री रामा शंकर ठाकुर, वार्ड क्र. 16, 17 और 18 में पर्यवेक्षण अधिकारी श्री मेराज अंसारी, वार्ड क्र. 19, 20 और 21 में पर्यवेक्षण अधिकारी मो सलिम खान राही, वार्ड क्र. 22, 23 और 24 में पर्यवेक्षण अधिकारी श्री रामलखन तिवारी, वार्ड क्र. 25, 26 और 27 में पर्यवेक्षण अधिकारी श्री अरमान खान, वार्ड क्र. 28, 29 और 30 में पर्यवेक्षण अधिकारी श्री दिनेश कुमार शुक्ला, वार्ड क्र. 31, 32 और 33 में पर्यवेक्षण अधिकारी श्री नरेश पाण्डेय, वार्ड क्र. 34, 35 और 36 में पर्यवेक्षण अधिकारी मो समीम, वार्ड क्र. 37, 38 और 39 में पर्यवेक्षण अधिकारी श्री राजेश सिंह, वार्ड क्र. 40, 41 और 42 में पर्यवेक्षण अधिकारी श्री तरूण सिंह, वार्ड क्र. 43, 44 और 45 में पर्यवेक्षण अधिकारी श्री उपेंद्र यादव तथा वार्ड क्र. 46, 47 और 48 में पर्यवेक्षण अधिकारी श्री जय कुमार तिवारी को कर्तव्यस्थ किया गया है।
दल के सदस्य अपने पर्यवेक्षण अधिकारी के निर्देशन में कार्य करेंगे। पर्यवेक्षण अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन नहीं करने, लापरवाही, मोबाईल बन्द रखने तथा अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
Leave a reply