अम्बिकापुर / कोरोना संक्रमण के नियंत्रण हेतु लगाए गए रात्रिकालीन कर्फ्यू के दौरान अब जिले के रेस्टोरेंट, होटल तथा ढाबा रात्रि 10 बजे तक खुले रहेंगे। इसके साथ ही भोजन की टेक-अवे एवं होम डिलीवरी को रात्रि 11 बजे तक खुला रखने की छूट प्रदान की गई है। इस संबंध में कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के द्वारा संशोधित आदेश जारी कर दिया गया है।