samvaad
छत्तीसगढ़

– कोविड़ 19 के टीकाकरण हेतु प्रत्येक पंचायत से लोगो को

: लखनपुरप्रोत्साहित कर ब्लॉक में बनाये गए 20 क्लस्टर तक पहुंचाने में पंचायत पदाधिकारियो की अहम भूमिका होगी।
उक्त बातें आज जनपद सभा कक्ष में पंचायत सचिवों की बैठक लेकर उदयपुर एस डी एम अनिकेत साहू ने कही,उन्होंने बताया कि 45 वर्ष के सभी लोगो को प्रत्येक दिवस प्रति पंचायत से 50 लोगो को टिकाकरण स्थल ला कर उन्हें वापस घर पहुंचाने व्यापक प्रचार प्रसार कर इस अभियान को सफल बनाया जाना है, इस अवसर पर कोविड़ 19 के निर्धारित नियमों का भी पालन किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर तहसीलदार शिवानी जायसवाल, नायब तहसीलदार एजाज हाशमी, सी ई ओ अजय सिंह ,बी एम ओ डॉ पी एस केरकेट्टा सहित सचिव उपस्थित रहे।

Leave a Reply