samvaad
छत्तीसगढ़

इकाई स्थापना हेतु 8 हितग्राहियों के लिए 64 लाख रूपये ऋण अनुमोदित

अम्बिकापुर /कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में सोमवार को यहां कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत् प्राप्त प्रकरणों के अनुमोदन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत् वर्ष 2020-21 में प्राप्त 8 प्रकरणों में इकाई स्थापना हेतु 64 लाख 50 हजार रूपये का ऋण अनुमोदित किया गया जिसमें से 22 लाख 57 हजार रूपये अनुदान राशि है।
अनुमोदित प्रकरणों में मायापुर निवासी श्री आकाश जायसवाल को बेकरी प्राॅडक्ट इकाई स्थापना हेतु 10 लाख रूपये, उदयपुर के ग्राम सलका निवासी श्री रामनारायण सिंह को ब्रेड निर्माण इकाई स्थापना हेतु 3 लाख 50 हजार रूपये, जोड़ापीपल अम्बिकापुर निवासी श्री अभिमन्यु गुप्ता को आइसक्रिम इकाई स्थापना हेतु 10 लाख रूपये, भिट्ठीकला निवासी श्रीमती अनिशा सिंह को पोहा निर्माण इकाई स्थापना हेतु 10 लाख रूपये, बनारस रोड निवासी श्रीमती वीना मिश्रा को बेकरी प्राॅडक्ट इकाई स्थापना हेतु 10 लाख रूपये, ग्राम कुल्हाड़ी निवासी श्री धनपत कुमार महनौत को बेकरी प्राॅडक्ट इकाई स्थापना हेतु 10 लाख रूपये, बौरीपारा निवासी श्री श्याम किशोर गुप्ता को मसाला निर्माण इकाई स्थापना हेतु 6 लाख रूपये, मैनपाट के ग्राम राजापुर निवासी श्रीमती सनियारो लकड़ा को पशु आहार निर्माण इकाई स्थापना हेतु 5 लाख रूपये के ऋण अनुमोदित किया गया।
बैठक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री अब्दुल शाकिर, उपसंचालक कृषि श्री एम आर भगत, उपसंचालक उद्यानिकी श्री के एस पैंकरा, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री के एम सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्ति थे।

Leave a Reply