samvaad
छत्तीसगढ़

कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने करें सतत् माॅनिटरिंग-कलेक्टर महिला एवं बाल विकास विभाग अन्तर्गत गठित समितियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

अम्बिकापुर /कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग अन्तर्गत गठित समितियों की त्रैमासिक बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में ली। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों में दर्ज गम्भीर एवं मध्यम कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने के लिए हर स्तर पर सतत् माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि स्थानीय सहभागिता के माध्यम से कुपोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ने और दूरस्थ तथा दुर्गम क्षेत्रों तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने के लिए सक्रियता से काम करें। उन्होने कहा कि सुपाषण अभियान के तहत् निर्धारित पोषण आहार देने में कोई चूक न हो। गर्भवती, शिशुवती तथा एनिमिक महिलाओें को उच्च गुणवता पूर्ण पोषण आहार उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर को उपर उठाने का प्रयास करें। कलेक्टर ने कहा कि सभी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु अधिकारी अपने सूचनातंत्र केा मजबूत करें। इसके लिए स्थानीय लोगों की सहायता लेना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने बैठक में जिला अभिसरण समिति, जिला टास्कफोर्स समिति, जिला बाल संरक्षण समिति, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना निगरानी समिति, सखी वन स्टाॅप संचालन समिति, स्वाधार गृह संचालन समिति, तथा प्रधानमंत्री मातृवंदना निरीक्षण समिति के संचालन की प्रगति तथा कार्ययोजना तक विस्तार से समीक्षा की।
बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती ज्योति मिंज, जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्री बसन्त मिंज, उपसंचालक समाज कल्याण श्री डी के राॅय, सभी परियोजना अधिकारी, सखी वन स्टाॅप सेन्टर के सेवा प्रदाता, बाल संप्रेक्षणगृह के अधीक्षक तथा समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply