छत्तीसगढ़

टास्क फोर्स समिति गठित

अम्बिकापुर 23 मार्च 2021/कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के द्वारा जिले में मलेरिया प्रकरणों में कमी एवं मलेरिया से होने वाले मृत्यु में कमी लाने के उद्देश्य से जनप्रतिनिधियों के सक्रिय सहयोग तथा विभागों के समन्वय से जिला टास्क फोर्स समिति का गठन किया गया है। जारी आदेशानुसार टास्क फोर्स समिति के अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष जिला कलेक्टर होंगे। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक, वन मंडलाधिकारी वन विभाग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग, सहायक आयुक्त आदिमजाति कल्याण विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक, आयुक्त नगर निगम पालिक, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, अनुविभागीय अधिकारी, प्रभारी अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण, उपसंचालक कृषि, जिला जनसम्पर्क अधिकारी, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, जिला सर्विलेंस अधिकारी, जिला आयुष अधिकारी, सहायक संचालक मत्सय विभाग एवं इंडियन मेडिकल एसोशिएसन के अध्यक्ष सदस्य होंगे।

Leave a Reply