छत्तीसगढ़

दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों को भी मिली छायाचित्र प्रदर्शनी से योजनाओं की जानकारी

अम्बिकापुर /राज्य शासन की जनकल्याणकारी एवं जिला प्रशासन द्वारा की जा रही विकास कार्यों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन जनसम्पर्क विभाग द्वारा जिले के विकासखण्डों के हाट-बाजारों में किया जा रहा है। इसी कडी में मंगलवार को सीतापुर विकासखण्ड के दूरस्थ ग्राम बनेया के साप्ताहिक बाजार में छायाचित्र प्रदर्शनी सह-सूचना शिविर का आयोजन किया गया। छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन आस-पास के गांव से बाजार आए ग्रामीणों ने किया और शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।इस दौरान ग्रामीणों को जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित जनमन, सम्बल सहित अन्य प्रकाशन सामग्री का वितरण भी किया गया।
ग्राम उलकिया श्री धनीराम, श्री साधु राम, श्री सुखी तिर्की, बनेया के श्री नोटीलाल, श्री बालेश्वर प्रधान तथा डान्गबुड़ा के श्री अजमल एक्का ने छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिली। दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों की जानकारी के लिए यह एक अच्छा माध्यम है। छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन के महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा एवं बाड़ी योजना, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, गोधन न्याय योजना , लघुवनोपज की खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का आकर्षक छायाचित्र के द्वारा प्रदर्शित किया गया है।

Leave a Reply