प0 जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अन्तर्गत कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु चयन सूची जारी
अम्बिकापुर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया है कि आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा संचालित पं0 जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2021-22 में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन दिनंाक 07.03.2021 समय दोपहर 12.00 से 02.00 बजे तक परीक्षा केन्द्र-प्रयास आवासीय विद्यालय कन्या शिक्षा परिसर में आयोजित किया गया था। दावा आपत्ति पश्चात् जिला स्तर पर कक्षा 6वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपना परीक्षाफल कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अम्बिकापुर के सूचनापटल एवं शासकिय वेबसाईट ूूूण्ेनतहनरंण्दपबण्पद पर देख सकते हैं।
Leave a reply