samvaad
छत्तीसगढ़

90 वर्षीय वृद्ध ने लगवाया कोरोना का टीका


अम्बिकापुर कोरोना टीकाकरण को लेकर जिले के वरिष्ठ नागरिकों में खासा उत्साह है। इसी कड़ी में सोमवार को गोधनपुर निवासी 90 वर्षीय वयोवृद्ध श्री राधेश्याम गुप्ता ने गोधनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर नियमो का पालन करते हुए कोरोना का टीका लगवाया। श्री गुप्ता ने बताया कि कोरोना टीकाकरण के लिए अस्पताल पहुंचकर पंजीयन कराया। उसके बाद उसी दिन टीका लग गया। टीका लगाने में किसी प्रकार की परेशानी नही हुई।

Leave a Reply