छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय राजमार्ग में हो रहे अनियमितता पूर्ण कार्य को लेकर सर्व आदिवासी समाज के लोगों ने जनजागरण शिविर में रखी जांच की मांग- सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग में हो रहे अनियमितता पूर्ण कार्य को लेकर सर्व आदिवासी समाज के लोगों ने जनजागरण
शिविर में रखी जांच की मांग- सौंपा ज्ञापन
लखनपुर-
बीते 21 मार्च दिन रविवार को ब्लाक लखनपुर- के ग्राम अमगसी नावापारा में राष्ट्रीय जनजाति आयोग नई दिल्ली के क्षेत्रीय कार्यालय में अनुसंधान अधिकारी ने अपने टीम के साथ जनजागरण अभियान के दौरान शिविर लगाकर समुदाय के लोगों के बीच अपने विचार साझा किये। शिविर में उपस्थित सर्व आदिवासी समाज के सम्भागाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह मरकाम पड़ो समाज के परान्ताउपाध्यक्ष शिवराम पड़ो राष्ट्रीय एकता परिषद के ब्लाक अध्यक्ष विजय टोप्पो, सर्व आदिवासी समाज के ब्लाक अध्यक्ष सोमार साय वरवा,मझवार समाज के जिला प्रमुख सोनसाय मझवार, गोंड एवं कंवर समाज प्रमुखों के समक्ष अनुसंधान अधिकारी ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग नई दिल्ली के दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दिये। आयोजित शिविर में उपस्थित सर्व आदिवासी समाज , आदिवासी विकास परिषद गोंड महासभा, एवं पड़ो, मझवार समाज प्रमुखों ने राष्ट्रीय राजमार्ग में हो रहे अनियमितता पूर्ण कार्य को लेकर अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति नई दिल्ली के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विकास खंड लखनपुर- जिला सरगुजा छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग 130 में ग्राम अमगसी नावापारा से ग्राम जूनाडीह तक हो रहे अनियमितता पूर्ण कार्य का उल्लेख करते हुए जांच किए जाने मांग किया । निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग में ऊंचा नीचा समतलीकरण करण पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाते हुए सम्बंधित विभाग के अधिकारियों कर्मचारयो के उपर। कार्यवाही किये जाने मांग की है। समाज के लोगों ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि खासकर आदिवासी समाज के लोगों के घर के सामने को अपेक्षाकृत अधिक ऊंचा कर दिया गया है जिससे आदिवासी समाज के लोगो का घर गहराई में डुबता जा रहा है।
यदि इस पर कार्रवाई नहीं की गई तो आदिवासी संगठन न्यायालय का सहारा लेने बाध्य होगा।
भानू प्रताप सिंह मरकाम ने कहा-समाज के लिए कभी भी कोई भी संबंध स्थापित कर सकते हैं मैं सदैव ही सजग प्रहरी की तरह आपकी समस्याओं के समाधान हेतु तत्पर रहूंगा। समाज दूसरे प्रमुखों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाज सेवी रणविजय सिंह तोमर, चन्द्र भान पैकरा , परमेश्वर पैकरा,हसलाल बनवासी, सहदेव राम मझवार, राममूर्ति पड़ो, सुखसाय जगेश्वर पड़ो,रामधन,नवल मरावी, बासदेव आदि काफी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply