samvaad
छत्तीसगढ़

बरगीडीह में लगाई गई छायाचित्र सह-सूचना शिविर

अम्बिकापुर 20 मार्च 2021/ राज्य शासन की जनकल्याणकारी एवं जिला प्रशासन द्वारा की जा रही विकास कार्यों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन जनसम्पर्क विभाग द्वारा जिले के विकासखण्डों के हाट-बाजारों में किया जा रहा है। इसी कडी में शनिवार को लुण्ड्रा विकासखण्ड के साप्ताहिक हाट-बाजार में छायाचित्र प्रदर्शनी सह-सूचना शिविर का आयोजन किया गया। छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन बाजार आए ग्रामीणों के द्वारा किया गया। इस दौरान ग्रामिणों को जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित जनमन, सम्बल सहित अन्य प्रकाशन सामग्री का वितरण भी किया गया। बरगीडीह के सरपंच श्री सलमान सिंह एवं पी.ओ. श्री देव सिंह ने ग्रामीणों के साथ छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि राज्य शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को ग्रामीणों तक छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। शिविर में विभिन्न विभागों के खण्डस्तरीय अधिकारियों के द्वारा विभागी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।
छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन के महत्वाकांक्षी योजनाए नरवाए गरवाए घुरवा एवं बाड़ी योजनाए समर्थन मूल्य पर धान खरीदीए गोधन न्याय योजनाए लघुवनोपज की खरीदीए राजीव गांधी किसान न्याय योजना मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का आकर्षक छायाचित्र के द्वारा प्रदर्शित किया गया है।

Leave a Reply