अम्बिकापुर / सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री जे आर नागवंशी ने बताया है कि अनुसूचित जनजातियों को प्राप्त सुरक्षण के अन्वेषण एवं परीक्षण हेतु विभिन्न कानूनों का प्रवर्तन के संबंध में क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर द्वारा जिले के अनुसूचित जनजातियों हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 20 से 21 मार्च तक किया जाएगा। जागरूकता कार्यक्रम हेतु मण्डल संयोजकों को विभाग की ओर आवश्यक सहयोग प्रदान करने कहा गया है। 20 मार्च 2021 को अम्बिकापुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भफौली में अपरान्ह 3 बजे तथा लुण्ड्रा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बटवाही में अपरान्ह 12 बजे से तथा 21 मार्च 2021 को लखनपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत नवापारा में प्रातः 10 बजे से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।