अम्बिकापुर /कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा गुरूवार को नवागढ़ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहंुचकर कोविड-19 का दूसरे डोज का टीका लगाया। श्री झा इसके पूर्व पहले डोज का टीका 18 फरवरी 2021 को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवापारा में लगवाया था। कलेक्टर ने टीकाकरण के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण भी किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में साफ-सफाई तथा मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।