अम्बिकापुर 17 मार्च 2021/रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य श्री आदित्येश्वर सिंह देव के द्वारा 20 मार्च 2021 को शहरी प्र्र्र्र्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवापारा में निःशुल्क केंसर जांच शिविर का उद्घाटन करेंगे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. पी.एस. सिसोदिया ने बताया है कि गैर संचारी रोग प्रकोष्ठ कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रातः 9 बजे से 2 बजे तक विशाल केंसर जाच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में सरगुजा जिले के 119 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेण्टर में चिन्हांकित केंसर मरीज कैंसर रोग से पीड़ित पुराने मरीज व संदेहास्प्रद मरीज की जांच केंसर रोग विशेष डाॅ. मउ राय व रेडियेशन अंकोलाॅजिस्ट डाॅ. पियुष शुक्ला कीमोथेरेपी प्रशिक्षित एनपीसीडीसीएस कन्सलटेन्ट डाॅ ओमप्रकाश की टी के द्वारा किया जाएगा।
Leave a reply