अम्बिकापुर 17 मार्च 2021/छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत बुधवार को सीतापुर विकासखण्ड के ग्राम देवगढ़ में पुलिस विभाग द्वारा आयोजित जन चैपाल एवं खेल-कूद प्रतियोगिता कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री भगत ने कहा कि पुलिस विभाग लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ समाजिक सरोकार के कार्य भी बेहतर तरिके से कर लोगों का विश्वास अर्जित कर रहा है। पुलिस की जिम्मेदारी कई मायनों में अन्य विभागों की तुलना में अहम हो जाती है। अधिकारी से सिपाही तक काम के परिस्थति के अनुसार हमेशा मुस्तैद रहते है। विभागीय दायित्व के साथ ही समाजिक पुलिसिंग तथा खेल-कूद जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज के भीतर अपनी विश्वास को और मजबूत करने का काम कर रहे हैं।
इस अवसर पर आयोजित जन चैपाल में दूर-दराज से आए हुए ग्रामीणों की समस्यों को सुनकर उसके निराकरण हेतु मंत्री श्री भगत ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निकराकरण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक श्री आर.पी.साय, पुलिस अधीक्षक श्री टी.आर. कोशिमा, सहित स्थानी जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी ग्रामीण जन तथा खेलप्रेमी उपस्थित थे।
लोगों की सुरक्षा के साथ समाजिक सरोकार के कार्य भी बेहतर कर रही पुलिस-श्री भगत खाद्य मंत्री जन चैपाल एवं खेल-कूद कार्यक्रम में हुए शामिल
Leave a reply