samvaad
छत्तीसगढ़

कोविड जाचं रिपोर्ट का विकासखण्डवार डाटा संधारित करें-कलेक्टर कोविड-19 सेम्पलिंग लक्ष्य के संबंध में बैठक संपन्न

अम्बिकापुर 17 मार्च 2021/कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कोविड-19 के सेम्पलिंग के लक्ष्य एवं उपलब्धि के संबंध में मेडिकल काॅलेज तथा जिला अस्पताल के अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा की उन्होंने कोविड-19 के जांच को पुनः पूरी सर्तकता के साथ करने तथा अद्यतन दस्तावेजीकरण हेतु कोविड कोविड जाचं रिपोर्ट का विकासखण्डवार डाटा संधारित करनें के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि कोविड-19 के सेम्पल जांच तथा रिपोर्ट प्राप्ति के संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या हो तो उच्च अधिकारियो ंको तत्काल अवगत कराएं उन्होंने कहा कि वायरालाॅजी लैब के द्वारा भेजे गए। रिपोर्ट का दस्तावेजीकरण के लिए नेगेटिव, पाॅजीटिव और रिजेक्टेड प्रकरणों का अलग-अलग विकासखण्डवार डाटा संधारित करें। कोविड जांच मानक अनुसार ही हो इसके लिए मानक प्रचालन प्रक्रिया का अनुपालन जरूर करें। जिस भी केन्द्र से सेम्पल वाॅयरोलाॅजी लैब को दिया जाता है तो केन्द्र द्वारा पावती जरूर लें। उन्होंने कहा कि यदि टेस्टिंग एवं सेम्पलिंग में किसी प्रकार की कठिनाई आ रही हो तो तकनिशियनों एवं संबंधित चिकित्सकों का भी पुनः प्रशिक्षण का आयोजन कराएं।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विनय कुमार लंगेह, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्री नीलम टोप्पो, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. पीएस सिसोदिया, मेडिकल काॅलेज के डीन डाॅ. आर मूर्ति सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply