अम्बिकापुर 17 मार्च 2021/आदिम जाति अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान रायपुर द्वारा बुधवार को यहां जिला पंचायत सभा कक्ष में वन अधिकार अधिनियम पेसा अधिनियम तथा धारा 170 यखद्ध के संबंध में एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में जनप्रतिनिध जनजातीय समाज प्रमुख तथा अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। मास्टर टेªनरों के द्वारा कानून की बारीकियों को विस्तार से बताया गया।
कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने कहा कि अधिनियमों एवं नियमों की जनकारी जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारी तथा समाज के अग्रणी लोगों को होना जरूरी है तभी अन्तिम पंक्ति के हितग्राही को योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि रायपुर से आए हुए मास्टर टेªनर के द्वारा वन अधिकार, पेसा कानून तथा धारा 170-ख के संबंध में जानकारी दी जाएगी जिसे सभी गंभीरतापूर्वक आत्मसात करें। लुण्ड्रा विधायक डाॅ. प्रीतम राम ने कहा कि जनजातियों के अधिकार के संबंध में कई नियम और कानून बनाए गए है लेकिन जानकारी के अभाव में आज भी समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस प्रकार के प्रशिक्षण आयोजन से एक ओर नियमों और कानून की जानकारी तो मिलती ही है इसके साथ ही कई व्यवहारिक समस्याओं का समाधान के रास्ते भी खुलते है। इसलिए समय-समय पर इस प्रकार की प्रशिक्षण का आयोजन जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर आयोजित होते रहना चाहिए।
कार्यशाला को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, उपाध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता, जिला पचंायत सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह ने भी संबोधित किया।
जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों सहित अधिकारियों ने जाना पेसा कानून की बारीकियां जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न
Leave a reply