बिहारपुर:- भाजपा मण्डल बिहारपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भटेना में हुए पांच अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के हत्या के खिलाफ एवं प्रदेश के कांग्रेस सरकार के लचर क़ानून व्यवस्था के विरोध मैं माननीय मुख्यमंत्री का पुतला दहन एवं धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया और पुलिस प्रशासन से हल्का झड़प हुई इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला मंत्री शिवप्रसाद सिंह,मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर बैस महामंत्री सुरेन्द्र गुप्ता,हंसेलाल सिंह, मुकेश कुमार साकेत,उपेन्द्र कुमार गुप्ता, बि.पी जायसवाल, कन्हैयालाल साहु,बेचुलाल तिवारी, देवेन्द्र गुप्ता,शिवधन गुप्ता शिवशरन गुप्ता,आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे