सभी डायवर्सन रोड का डामरीकरण 31आर्च तक पूरा कराने और प्रत्येक स्पॉट में कार्य जारी रखने के निर्देश
अम्बिकापुर 17 मार्च 2021/कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने बुधवार को एसडीएमए एनएच और कंस्ट्रक्शन कंपनी के इंजिनीयरों को साथ लेकर अम्बिकापुर-शिवनगर एनएच नवनिर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अम्बिकापुर से लेकर शिवनगर के पास अटेंम नदी तक जिन-जिन स्पॉटों पर काम चल रहा था वहां तो रुके ही जहाँ काम शुरू होना है उन सभी स्थानों पर भी रुककर कार्य प्रगति लाने अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने पुल निर्माण के कारण जहां जहाँ डायवर्सन रोड बना है उन स्थानों पर आवागमन सुगम हो इसके लिए एनएच के कार्यपालन अभियंता तथा कस्ट्रक्शन कंपनी के इंजीनियोरो को 31 मार्च तक डायवर्सन रोड का डामरीकरण पूरा कराने तथा एनएच नवनिर्माण कार्य मे प्रगति लाने के लिए सभी स्पॉटों में समान रूप से कार्य शुरू कर जारी रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने पुल एवं सड़क निर्माण में मजदूरो तथा मशीनरी की संख्या कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कंस्ट्रक्शन कंपनी के इंजीनियरों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कार्य मे प्रगति नही होने का सबसे बड़ा कारण मजदूरो तथा मशीनरी की कमी है। इस स्थिति को सुधारते हुए सभी स्पॉटों पर 70 से 100 मजदूर लगाएं तथा मशीनरी की संख्या भी बढ़ाएं। सभी स्पॉटों पर कार्य शुरू करें। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर जमीन संबंधी समस्या के कारण कार्य मे व्यवधान आ रही है उन स्थानों को एसडीएम को बताएं। एसडीएम संबंधित स्थल पर टीम भेजकर सुचारू रूप से कार्य प्रारंभ कराना सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि एनएच की प्रगति रिपोर्ट अब हर टीएल में होगी तथा एनएच के अधिकारी सहित कंस्ट्रक्शन कम्पनी के इंजीनियरिंग भी उपस्थित रहेंगे।
कलेक्टर ने कहा कि जहां दोंनो साईड पर पीक्यूसी हो गया है वहां मीडियन में फीलिंग का कार्य पूरा करें। इसी प्रकार जहां जहां रिटेनिंग वाल की आवश्यकता है उन स्थानो पर बारिश से पहले रिटेनिंग वाल बनवाएं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण निर्धारित ड्राइंग डिजाइन के अनुसार ही करें। किसी के कहने पर ऊपर-नीचे न करें। जहां खुदाई शुरू करनी है वहां पहले व्यवस्थित आवागमन की योजना बना लें। कम चैड़ाई वाले स्थान पर लंबी दूरी तक खुदाई ने करें।
एनएच के अधिकारियों ने बताया कि अम्बिकापुर से शिवनगर 52.40 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का नवनिर्माण कार्य 223.89 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। अब तक 7.5 किलोमीटर रोड का निर्माण कार्य शेष है तथा 8 पुलियों का भी निर्माण कार्य कराया जाना है। 4 पुलियों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम उदयपुर श्री अनिकेत साहू, एनएच के कार्यपालन अभियंता श्री व्ही.के. पटोरिया सहायक अभियंता श्री नितेश तिवारी सहित डी.बी. कंस्ट्रक्शन कंपनी के इंजीनियर मौजूद थे।