छत्तीसगढ़

निःशुल्क कैंसर रोग परामर्श शिविर का आयोजन 20 मार्च को

अम्बिकापुर / मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. पीएस सिसोदिया ने बताया है कि शहरी स्वास्थ्य मिशन एवं एनएचएमएमआई नारायणा सुपर स्पेशिलिटी हास्पिटल रायपुर के तत्वावधान में नवापारा स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 20 मार्च 2021 को प्रातः 10ः00 बजे से 02ः00 बजे तक निःशुल्क कैंसर रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा । शिविर में समस्त रोगियों का निःशुल्क परामर्श के साथ उपचार किया जायेगा

Leave a Reply