छत्तीसगढ़

सिंचाई परियोजनों के लिए अधिगृहित भूमि की जांच हेतु समिति गठित

अम्बिकापुर / कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के द्वारा जिले में जल संसाधन विभाग की समस्त सिंचाई परियोजनाओं के लिए अधिगृहित की गई भूमि के राजस्व अभिलेख दुरुस्तीकरण, सीमांकन तथा अतिक्रमण की जांच हेतु अपर कलेक्टर श्री एएल धु्रव की अध्यक्षता में समिति गठित कर दी गई है। समिति में तीनों अनुविभाग के राजस्व अधिकारी, अधीक्षक भू-अभिलेख, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता तथा सभी तहसीलदारांे को सदस्य बनाया गया है । समिति प्रकरणों की जांच कर एक सप्ताह के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगें ।

Leave a Reply