samvaad
छत्तीसगढ़

प्रयास के 8 विद्यार्थी जेईई मेंस में सफल

प्रयास के 8 विद्यार्थी जेईई मेंस में सफल
अम्बिकापुर / शासकीय प्रयास विद्यालय अम्बिकापुर के 8 विद्यर्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेंस में सफलता प्राप्त की हैं । ये विद्यार्थी अब जेईई एडवांस की परीक्षा देंगे।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री जे आर नागवंशी ने बताया कि जेईई मेंस में प्रयास विद्यालय के 45 विद्यार्थी शामिल हुए थे जिनमें से 8 विद्यार्थी सफल हुए। सफल विद्यार्थियों में आरविन सिंह, अर्चि राय, जोगेंद्र, नीलकमल राम, निखिल वर्मा, पीताम्बर साय, प्रद्युम्न सिंह और सुनीता शामिल है।

Leave a Reply