samvaad
क्राइम

जमीन विवाद पर कुलहाड़ी से वारकर मां-बेटे की हत्या


घटना के बाद से सभी आरोपी फरार, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
अंबिकापुर. उदयपुर थाना क्षेत्र स्थित केदमा चौकी अंतर्गत ग्राम सितकालो में रविवार दोपहर २.३० बजे खेत में मेड बांधने का काम कर रहे मां-बेटे को जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से वारकर मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी केदमा राम नगीना यादव ने बताया कि रविवार को दोपहर 2.30 बजे करीब सितकालो के जोकपार जंगल में भुनेश्वर उम्र 47 वर्ष तथा तुली बाई उम्र 65 वर्ष वन भूमि खेत में मेड बांधने का काम कर रहे थे। दोनों मां-बेटे हैं। इसी दौरान गांव के ही रतिराम मझवार प्रेमसाय उर्फ विदुर तथा रतिराम व प्रेमसाय की पत्नी मौके पर पहुंचकर जमीन विवाद को लेकर विवाद करने लगे। इसी दौरान विवाद होने पर रतिराम एवं उसके पुत्र प्रेमसाय तथा रतिराम की पत्नी व प्रेमसाय की पत्नी ने मिलकर तुली बाई उम्र 65 वर्ष और घुनेश्वर उम्र 47 वर्ष को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी ग्रामीणों को होने पर तत्काल इसकी सूचना थाने में दी गई मौके पर से सभी आरोपी जंगल की ओर फरार हो गए हैं पुलिस द्वारा सरगर्मी से इनकी तलाश की जा रही है। मामले में घुनेश्वर के नाबालिग पुत्र की रिपोर्ट पर चौकी केदमा में हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया है तथा मामले की विवेचना जारी है।

Leave a Reply