samvaad
क्राइमछत्तीसगढ़

एक साल के अंदर ८ दो पहिया वाहन चोरी कर किराए के मकान में रखे थे दो युवक


दोनों युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, गांधीनगर पुलिस की कार्रवाई, चोरी की बाइक बेचने कर रहे थे ग्राहक की तलाश
अंबिकापुर. गांधीनगर पुलिस ने चोरी के दो पहिया वाहन के साथ दो आरोपियों को गिर तार किया है। दोनों युवक शहर में स्थित किराए के मकान में उक्त बाइक को छिपा कर रखे थे। और बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। मुखबिर की सूचन पर पुलिस ने दोनों को गिर तार किया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पिछले एक वर्ष से अजिरमा बाजार व शहर के अन्य स्थानों से दो पहिया वाहन चोरी कर जमा किया है। पुलिस ने इनके पास से कुल सात बाइक व एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिर तार कर जेल भेज दिया है।
इस मामले का खुलासा करते हुए गांधीनगर टीआई अनूप एक्का ने बताया कि ४ मार्च को मुखबिर से जानकारी मिली थी की आरोपी अपनेजर एक्का उर्फ मनीजर पिता दूल एक्का उम्र २७ वर्ष निवासी प्रेमा कॉलोनी अपे साथी राहुल उर्फ शिवनंदन कश्यप पिता सिंघेश्वर कश्यम उम्र २७ वर्ष निवासी बिशुनपुर थाना सासाराम बिहार हालमुकाम जशपुर द्वारा चोरी की बाइक प्रेमा कॉलोनी गांधीनगर में किराए के मकान में छिपा कर रखा है। जिसे बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही टीआई अनूप एक्का ने मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। अधिकारियों के निर्देश पर पेट्रोलिंग पार्टी को रवाना किया गया। पुलिस ने दोनों युवकों को गिर तार कर उनके पास से सात बाइक व एक स्कूटी बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दी है। उक्त कार्रवाई में सउनि नवल किशोर दुबे, रविन्द्र सिंह, मनोज ङ्क्षसह, अनिल सोनवानी, शत्रुघन ङ्क्षसह, सूरज राय, किशोर तिवारी, उमा शंकर साहू, निलेन्द्र, अमृत सिंह, राकेश यादव, राघवेन्द्र सिंह, सुरेश गुप्ता, रवि शंकर भगत, संजय कुजूर, सैनिक अनिल साहू सक्रिय रहे।

Leave a Reply