samvaad
छत्तीसगढ़

१९ लाख के ब्राउन शुगर के साथ दो सगे भाई गिर तार

दोनों के पास से ५० ग्राम ब्राउन शुगर जब्त, झारखंड के गढ़वा से जुड़ा है ब्राउन शुगर का तार

अंबिकापुर. कोतवाली व स्पेशल टीम ने १९ लाख के ब्राउन शुगर के साथ दो सगे भाइयों को अलग-अलग स्थान से गिर तार किया है। दोनों भाई झारखंड के गढ़वा से ब्राउन शुगर लागर अंबिकापुर के आस पास के क्षेत्रों में खपाने का काम करते हैं। पुलिस ने दोनों को गिर तार कर इनके खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
इस मामले का खुलासा करते हुए सीएसपी एसएस पैकरा ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी की शहर में ब्राउन शुगर का अवैध करोबार चल रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सबसे पहले शहर के ब्रह्मरोड निवासी २६ वर्षीय भीम उर्फ कृष्णा नामदेव के घर में छापेमारी की तो इसके घर से २४.८ ग्राम ब्राउन शुगर पाया गया। जिसकी अंतरर्राष्ट्रीय कीमत ९ लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने कृष्णा नामदेव को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह अपने छोटा भाई २० वर्षीय टेढ़हा उर्फ मधुसुदन नामदेव के साथ मिलकर अवैध कारोबार करता है। भाई के बताए अनुसार पुलिस ने शहर के शंकरघाट के पास घेराबंदी कर टेढ़हा उर्फ मधुसुदन नामदेव को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो इसके जेब से २५.१० ग्राम ब्राउन शुगर पाया गया। यह बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। जिसकी कीमत १० लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिर तार कर जेल भेज दिया है। उक्त कार्रवाई में टीआई भारद्वाज सिंह, स्पेशल टीम प्रभारी सरफराज फिरदौसी, परशुराम पैकरा, अनिल सिंह, धीरज गुप्ता, जितेन्द्र मिश्रा, प्रवेज, इ तयाज अली, विमल सहित अन्य लोग सक्रिय रहे।

पूर्व में भी गिर तार हो चुका है एनडीपीएस के मामले में
पुलिस ने बताया कि भीम उर्फ कृष्णा नामदेव पिछले अक्टूबर महीने में २० ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिर तार किया जा चुका था। वह पिछले एक माह पूर्व ही जेल से छुटा है। इसके बाद से पुन: वह ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार में जुट गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों भाई ब्राउन शुगर के अवैध करोबार में काफी दिनों से संलिप्त हैं। दोनों झारखंड के गढ़वा से लाकर यहां खपाने का काम करते हैं।

Leave a Reply