अम्बिकापुर /भारत का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 12 मार्च को जिला एवं विकसखण्ड स्तरीय विधिक साक्षारता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनजाति समाज के 2 हजार117 लोग विधिक तथा शासन की योजनाओ की जानकारी प्राप्त करने के साथ ही स्वास्थ शिविर का लाभ उठाये।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बताया है कि कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार जिला स्तरीय शिविर आयोजन हेतु आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त तथा विकसखण्ड स्तर पर सम्बंधित तहसीलदार को नोडल अधिकारी बनाया गया था। जिला स्तर पर 22 तथा विकासखण्ड स्तर पर 18 कुल 40 विधिक एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में कुल 2 हजार 117 व्यक्ति लाभान्वित हुए तथा स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से कुल 679 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिले में अािदवासियों के विकास को परिलक्षित स्तर तक पहंुचाने के प्रयोजन से पहली बार कोविड-19 के प्रोटोकालन करते हुए विधिक साक्षरता एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
Leave a reply