samvaad
छत्तीसगढ़

सुपोषण रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना

अम्बिकापुर / कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने शुक्रवारष्को यहां कलेक्टोरेट परिसर से सुपोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत सुपोषण रथ के माध्यम से हाट-बाजार में शिविर लगाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती ज्योति मिंज ने बताया कि रुट चार्ट के अनुसार सुपोषण रथ द्वारा अंदरूनी क्षेत्रों तथा हाट-बाजार स्थलों में जाकर पोषण संबंधित गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। पोषण रथ के पहुंचने पर संबंधित गाँव मे विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जैसे लोक नृत्य, स्थानीय पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी आदि का आयोजन किया जाएगा जिससे पोषण संबंधी जानकारी को अधिक प्रभावशाली बनाया जा सके । सुपोषण रथ के माध्यम से हितग्राही, स्व.सहायता समूह, पंचायत सदस्य तथा जन समुदाय को लक्षित समूह के अंतर्गत रखा गया है। रथ में माइक,फ्लेक्स, बैनर, टीवी, वीडियो प्लेयर, बॉक्स आदि लगा हुआ है।

इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह, अपर कलेक्टर श्री ए एल धु्रव, महिला बाल विकास अधिकारी श्री बसंत मिंज सहित अन्य अधिकारी  उपस्थित थे।

Leave a Reply