अम्बिकापुर / कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के द्वारा जिले के जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायतो में ग्राम गोठान समिति का गठन हेतु विशेष ग्रामसभ का आयोजन 14 मार्च को करने के निर्देश दिए है । ग्रामसभा मे गणपूर्ति कराने का दायित्व पंच, सरपंच एवं सचिव का होगा । अम्बिकापुर जनपद के ग्राम पंचायत खैरबार, पोड़िपा, नानदमाली, कलसगा, देवगढ़, सोनपुरकला, नवानगर, बकिरमा, मुड़ेसा, मलगंवाखुर्द, बकनाखुर्द, रनपुरखुर्द, हर्राटिकरा, कुनियाकला, खलिबा, उदयपुर जनपद के ग्राम पंचायत मरेया, उदयपुर, केसमा, झिरम्टिि, मोहनपुर, सोनतरई, सलबा, भकुरमा,गुमगा, लखनपुर जनपद के ग्राम पंचायत लोसंगी, रेम्हला, गुमगराखुर्द, गुमगराकला, बंधा, केंवरा, करई, चोड़ेया, सीतापुर जनपद के ग्राम पंचायत नावापारा, ललितपुर, रजौटी, केरजू, मैनपाट जनपद के ग्राम पंचायत सपनादर, नर्मदापुर, सुपलगा, चैनपुर, असगंवा, कतकालो, सरभंजा, पैगा, बतौली जनपद के ग्राम पंचायत देवरी, बेलकोटा, बांसाझाल, ललाती तथा लुण्ड्रा जनपद के ग्राम पंचायत केपी, चलगली, सखौली, रघुनाथपुर में ग्राम सभा का आयोजन होगा ।
Leave a reply