अम्बिकापुर / मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत अम्बिकापुर नगर निगम के स्लम क्षेत्र में मोबाईल मेडिकल यूनिट के द्वारा अब तक 16 हजार 280 लोगो का ईलाज किया गया है। एमएमयू शुरू होने से अपने मोहल्ले में बिना ओपीडी के लोगो को आसानी से मेडिकल सुविधा उपलब्ध हो रही है जिससे लोगो को सहूलियत हो रही है।
नगर निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार निगम क्षेत्र के चिन्हांकित स्लम क्षेत्र में 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट प्रतिदिन अलग अलग क्षेत्र में भ्रमण कर निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान कर रही हैं। अब तक कुल 284 कैम्प लगाकर 16 हजार 280 लोगो का ईलाज किया गया है। इस शिविर में श्रम विभाग में पंजीकृत 1 हजार 933 श्रमिको ने भी ईलाज कराया है। एमएमयू का संचालन चिन्हांकित स्लम एरिया में प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाता है। इसमे कुल 42 प्रकार के स्वास्थ्य जांच के लिए लैब की सुविधा उपलब्ध है जिससे शिविर स्थल में ही तत्काल लैब टेस्ट कर रिपोर्ट प्रदान किया जाता है।
Leave a reply